विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
नगर की प्राचीन संस्था हिन्दू उत्सव समिति हीरानिया, औबेदुल्लागंज का चुनाव संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर सम्पूर्ण जुलूस में स्थानीय विधायक सुरेन्द्र पटवा खुली जीप में नवन्युक्त अध्यक्ष के साथ मौजूद रहे। सर्वसम्मति से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चोकसे को अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित संरक्षक जन अशोक मित्तल, तूफान सिंह राजपूत, रविंद्र विजयवर्गीय, रामेश्वर नागर, द्विज चौरसिया, नरेंद्र शर्मा, रामदास शर्मा, पंकज यादव एवं सौरव खरे सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं के समक्ष एवं स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में निर्वाचन हुआ। उक्त सभी प्रत्याशियों ने अपना समर्थन सोनू चौकसे को दिया, निर्विरोध सर्व समिति से सोनू चौकसे को अध्यक्ष चुना गया। समस्त हिंदू सकल समाज के लोगों ने अध्यक्ष बनने पर सोनू चौकसे को बधाई शुभकामनाएं दीं। चुनाव के बाद अफवाओं का बाज़ार फैला और बताया गया कि इस बार हिन्दू उत्सव समिती के दो अध्यक्ष होंगे। सूत्रों की माने तो, युवा नेता अनिल प्रजापति का नाम अध्यक्ष पड़ के लिए सामने आया था।