देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
साँची में पूर्व सहपाठियों का संघमित्रा रिसॉर्ट में मिलन समारोह आयोजित किया गया।
इसमें पूर्व शिक्षकों श्री ईश्वर दयाल मिश्रा जी एवं श्री शिवराज सिंह रघुवंशी जी का शाल एवं श्री फल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोनों से एयर फोर्स, रेलवे, कृषि विभाग, पुरातत्व विभाग एवं स्वव्यवसायी लोगों ने बहुत बढ़चढकर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया, सभी पूर्व सहपाठियों को फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने मधुर गीत संगीत की गंगा बहाई। कार्यक्रम में स्वरूचि भोज और चायपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का समापन आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाए एक पेड़ मां के नाम से प्रेरणा लेते हुए सभी सहभागियों ने संघमित्रा रिसॉर्ट परिसर और सांची स्तूप पर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में श्रीमती शशि यादव नगरपालिका अध्यक्षा गंज बासौदा ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद शिरकत की एवं उद्बोधित किया।
संजय साहनी, जवाहर सिंह, प्रेम प्रकाश राय , नर्मदा प्रसाद पाल श्रीमती हेमलता गौर बृज किशोर पटेल,सीमा सिंह, अजीत मिश्रा एवं अन्य सभी सहभागियों ने कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।