मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज के नए गुरुद्वारे में विशाल लंगर का आयोजन किया गया। आठवें गुरु श्री गुरुहरि कृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। जिस उच्च कोटि के रागी साहिबान दाढ़ी और कथा वाचक संत माता जसविंदर कौर एवं बाबा अमरीक सिंह जी द्वारा गुरु वाणी और गुरु जी की इतिहास जीवनी संगत को सुना कर निहाल किया। जिसमें आसपास क्षेत्र के भक्तगण सहित दूसरे प्रदेश के लोग भी उपस्थित हुए। दिनभर नए गुरुद्वारा में भजन कीर्तन का आयोजन होता रहा।

दोपहर बाद विशाल लंगर का आयोजन हुआ जिसमें भारी से भारी संख्या में लोगों ने लंगर में भाग लिया बता दें कि नए गुरुद्वारा में गुरु कई दिनों तक भजन कीर्तन का आयोजन होता है इसकी समाप्ति पर विशाल लंगर का आयोजन होता है मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के भक्तगण भी लंगर में भाग लेते हैं।