मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में गुरुवार को भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ रायसेन के द्वारा, जिला स्तरीय सेल्फलर्निंग मॉड्यूलर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखंड सांची एवं ओबेदुल्लागंज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी संकुल प्राचार्य प्रीति कहार द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त राजेश मेवाड़ा ,जिला संगठन आयुक्त सुशील बिल्लौरे , शिविर सहायक प्रमोद मेहर, नितेंद्र राजपूत, स्काउट मास्टर राजेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में छात्र शिक्षक उपस्थित हुए। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।