शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
जहां एक और किसान मूंग की बुआई करने के लिए नरवाई में आग लग रहे हैं तो वही दूसरी ओर एक किसान पर प्रकृति का कहर टूट पड़ा । जब उसकी कटी रखी गेंहू की फसल पर खेत में झूलते हुए विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी गिरने से वह जलकर राख हो गई । लोगों ने मशक्कत के साथ आग बुझाने का प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया अन्यथा आग आसपास के अन्य खेतों में कटी रखी गेंहू की फसल को भी अपनी चपेट में ले लेती।आग से किसान का करीब 3 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
आपको बता दें कि सुल्तानगंज के मोईया गांव निवासी अमोल सिंह राजपूत एवं करण सिंह लोधी की गेंहू की फसल कटी हुई खेत पर रखी थी। जो लगभग सात एकड़ से अधिक इकट्ठा थी ।और कुछ कटी हुई फसल खेत में फैली हुई थी ।अचानक बिजली के तार में फाल्ट हुआ और आग लग गई जिसकी चपेट में आने से फसल जलकर खाक हो गई।
लोगों ने अथक प्रयास से और खेतों में ट्रैक्टर से बखरनी करके आग को आगे बढ़ने से रोका , अन्यथा अधिक नुकसान हो सकता था। आंकलन में बताया गया है कि करीब 5 एकड़ की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई।