दूसरे स्थान पर नरवाई की आग गांव तक पहुंची गांव जलने से बचा
शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
क्षेत्र में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं कहीं नरवाई जलाए जाने से आग खेत तक पहुंच रही है तो कहीं गांव तक, वहीं बेरखेड़ी जोरावर में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण तीन मकान पूरी तरह जल गए उसमें बंधी हुई दो भैंसे भी जिंदा जल गई। नगर पालिका की दमकलों ने दोनों ही स्थान पर पहुंचकर आग पर बा मुश्किल काबू पाया।
आपको बता दें कि बरखेड़ी जोरावर में जब लोग जुमे की नमाज पढ़ने मस्जिद में गए हुए थे तब अज्ञात कारणों से अजीम मंसूरी के मकान में आग लग गई उससे लगे हुए जलील खां मंसूरी और चांद मियां मंसूरी के मकान भी पूरी आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गए जलील मंसूरी के घर में बनी दो भैंसे भी जिंदा जल गई लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग अपना तांडव दिखती रही नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जिससे अन्य मकान आग की चपेट में आने से बच गए लेकिन जब तक आग बुझी तब तक घर गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया आग लगने से तीनों मकानदारों का काफी नुकसान हुआ है।
वहीं दूसरी घटना ऊमरखोह गांव में घटित हुई जहां नरवाई की आग बढ़ते बढ़ते गांव तक पहुंच गई और प्रेम सिंह लोधी पुत्र प्यारेलाल लोधी के खलिहान में आग ने तांडव मचा दिया। यह तो अच्छा रहा समय पर दमकलों ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा गांव आग की चपेट में आ जाता।