Let’s travel together.

मध्यप्रदेश के सभी गैर अधिमान्य पत्रकारों को दिया जाए श्रद्धानिधि का लाभ

0 238

मुरैना महाधिवेशन में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने बुलंद की आवाज

मनोज द्विवेदी अनूपपुर 

मध्यप्रदेश में गैर – अधिमान्य पत्रकारों की बड़ी संख्या है, जिन्होंने पत्रकारिता के माध्यम से समाज के हितों को लेकर लंबा संघर्ष किया। 15 – 25 वर्ष या इससे भी अधिक समय तक समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में अपना जीवन खपाने बाले इन पत्रकारों के पक्ष में उनके मालिकों द्वारा पत्र जारी नहीं करने से ऐसे हजारों पत्रकार हैं ,जिनको शासन की अधिमान्यता योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा। कुछ पत्रकार संगठनों ने नियम विरुद्ध तरीके से संगठन की अधिमान्यता देने का कार्य करके अपने पत्रकारों को धोखा देने का कार्य किया है। क्योंकि पत्रकारों को अधिमान्यता देने का कार्य शासन का है , ना कि किसी संगठन का।

ऐसे सभी गैर अधिमान्य और अधिमान्य पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुरैना महाधिवेशन में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि प्रदेश के सभी गैर अधिमान्य पत्रकारों को पत्रकार श्रद्धानिधि का लाभ दिया जाए।प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने मुख्यमंत्री डा यादव से इस आशय की मांग की।

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपने 25 वें त्रिदिवसीय महाधिवेशन में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव से विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर , वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, डा रिजवान अहमद सिद्दीकी, मनोज द्विवेदी, अजीत मिश्रा, राजेश पयासी के साथ अनूपपुर, शहडोल, उमरिया ,सीधी, रीवा, सिंगरौली सहित अन्य जिलों से पधारें सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने प्रदेश के पत्रकारों के कल्याणार्थ 6 सूत्री मांगें रखीं।

जिसे लेकर मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा कि पत्रकार सबसे जोखिम वाले , समाज के हित में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लोग हैं। हम प्रदेश की जनता की भलाई के लिये सभी कार्य कर रहे हैं । पत्रकारों के हित में इन सभी मांगों को पूरा करने के लिये नीतिगत निर्णय लेने होंगे। इससे पूर्व अधिकारियों की एक टीम शलभ जी की उपस्थिति में इस पर आवश्यक तैयारी करेगी। पूर्ण विचार विमर्श और तैयारी के बाद इन मांगों को पूरा किया जाएगा।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 21 मांगों में से अधिकांश मांगें मध्यप्रदेश की तत्कालीन
श्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पहले ही पूरा कर दिया है।

पत्रकारों के हित में शेष छ: मांगें जो डा मोहन यादव से की गयीं वो हैं कि –
1. पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
2. मप्र के सभी पत्रकारों को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाए।
3. पत्रकार श्रद्धानिधि के लिये सभी गैर – अधिमान्य पत्रकारों को पात्र माना जाए।
4. प्रदेश के सभी टोल प्लाजा में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संगठन की ID को मान्य किया जाए।
5. भोपाल के पत्रकार भवन को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ को वापस किया जाए ।
6. सभी जिला मुख्यालय मे पत्रकार भवन हेतु जमीन आवंटित की जाए।
पत्रकारों पर बढते हमलों, उनकी स्वास्थ्य संबंधी खतरों से बचाव के लिये भी सरकार का ध्यानाकर्षण किया गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के हितों के लिये सरकार नीतिगत् निर्णय लेगी और इस हेतु एक समिति का गठन शीघ्र होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811