मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 बालमपुर घाटी पर सोमवार को सुबह जंगल में धुआ उठता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जाकर देखा तो रात भर से जंगल में आग से लग रही थी जो धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। सोमवार सुबह जंगल में धुंआ ही धुंआ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने वन कर्मियों को सूचना दी गई। घटनास्थल पर बनकर्मी पहुंचे और फायर ब्रिगेड भोपाल को सूचना दी गई। 1 घंटे बाद भोपाल से घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंची।

वन कर्मी और फायर ब्रिगेड द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बता दें कि गर्मी के दिनों में जंगल में सूखे पेड़ पौधे और पत्ते पड़े होने के कारण आग लगी होना बताया जा रहा है इससे कुछ दिन पहले दीवानगंज के पहाड़ पर भी तीन दिन तक आग सुलगती रही थी। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगती है।