Let’s travel together.

रायसेन यातायात थाने के एएसआई फुलसिंह उइके की हार्ट अटैक से मौत

0 208

अस्पताल जाते समय बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

रायसेन। जिला मुख्यालय के यातायात थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक फूल सिंह उइके की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई। वे तुरंत अस्पताल जाने के लिए निकले।रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस स्टाफ अस्पताल पहुंच गया।

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद एएसआई फूल सिंह उइके के पार्थिव शरीर को उनके गृह जिले बैतूल के लिए रवाना किया गया। पुलिस विभाग ने अपने साथी को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811