सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल।गत दिवस होशंगाबाद रोड स्थित नंदन पैलेस में एनएच 12 क्रिएटिव वीमेन्स क्लब द्वारा प्री होली सेलिब्रेशन होली धमाल का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक अंशु गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने पारम्परिक परिधानों में गुलाल और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की शुरुआत रैंपवाक से हुई। इसमें महिलाएं अलग-अलग राज्यों की सुंदरता और संस्कृति को दिखाते हुए उस राज्य के पोशाक के साथ मंच पर उतरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद आलोक शर्मा उपस्थित हुए वहीं विशेष अतिथि के रूप में महापौर मालती राय विशेष रूप से उपस्थित थीं

श्री शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा आज हम सब यहाँ प्री-होली के इस रंगारंग कार्यक्रम में एकत्रित हुए हैं, जहाँ रंग, उमंग और खुशियों की बरसात होने वाली है। सबसे पहले, मैं आप सभी को आने वाले होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, यह प्यार, सौहार्द्र, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें बताता है कि जीवन में हर रंग की अपनी खूबसूरती होती है, और हमें हर भाव, हर परिस्थिति को पूरे उत्साह के साथ अपनाना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित रंग भरी कॉन्टेस्ट में सुमन शर्मा ने द्वितीय पुरस्कार जीता लगभग 150 महिलाओं ने कार्यक्रम में रंग और फूलों से चार चांद लगा दिए
बाद में सिलसिला शुरू हुआ मस्ती का, जहां स्वादिष्ट पकवान खाते हुए महिलाओं ने नॉन स्टॉप बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस कर पार्टी को एंजॉय किया। अंत में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनमें फिल्मों और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री मीना सिंह भदौरिया प्रमुख थीं