वकस्वाहा मे खाद्य विभाग ने दुकानों पर छापामार कार्यवाही, नमूने भेजे गए भोपाल जांच के लिए
अभिषेक असाटी वकस्वाहा
कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशानुसार खाद्य विभाग ने मंगलवार दोपहर को वकस्वाहा और बम्हौरी के प्रमुख बाजारों में छापा मार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में खाद्य विभाग के अधिकारियों और तहसीलदार भरत पांडे की टीम ने विशेष रूप से बस स्टैंड स्थित मिठाई की दुकानों और किराना दुकानों पर कार्रवाई की।
खाद्य अधिकारी वंदना जैन ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। कलेक्टर और जिला खाद्य अधिकारी के निर्देश पर, वकस्वाहा और वम्हौरी क्षेत्र के मिष्ठान भंडार और किराना दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को अब भोपाल भेजा जाएगा, जहां उनकी जांच की जाएगी।
वंदना जैन ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अगर कोई भी खाद्य पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतरता, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की यह छापा मार कार्यवाही आगामी त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।