Let’s travel together.

तारफैसिग मे फंसकर हुई तेंदुए की मौत को लेकर वनविभाग ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

0 105

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

तीन दिन पूर्व ग्राम गुलगांव के पास एक खेत की तारफैसिग मे फंसकर हुई तेंदुए की मौत मामले में वनविभाग ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया तथा वनविभाग का शिकार का वनप्रकरण दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार नगर से चार किमी दूर स्थित ग्राम गुलगांव के समीप गुलगांव के एक खेत की तारफैसिग मे फंसकर तेंदुए की मौत हो गई थी तब वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था तथा तेंदुए को तार से निकाल कर उसका उपचार शुरू किया परन्तु उपचार के दौरान तेंदुए की मौत हो गई थी इस मामले को वनविभाग ने गंभीरता से लेकर जांच शुरू की थी तब वनविभाग के अधिकारी कर्मचारियों जिनकी जिम्मेदारी वनो की सुरक्षा एवं वनजीवो की सुरक्षा कंधों पर रहती हैं तब कर्मचारियों पर सवाल खडे हो चले थे कि वनविभाग के कर्मचारियों को ही अपने क्षेत्र में तेंदुआ होने की भनक तक नहीं लग सकी जिससे वनजीवो की सुरक्षा की ओर ध्यान दिया जा सके ऐसे ही एक मामले की खबर नरखेडा गांव के पास तेंदुए की खबर सुनने को मिली थी ।आखिर कार वनविभाग के अधिकारियों ने तेंदुआ मामले में रामभरोसे अहिरवार जो खेत मालिक है 58 वर्षीय निवासी गुलगांव एवं अनिल पुत्र कैलाश उम्र 40 वर्ष है खेत में फसल की सुरक्षा करने तार के फंदे लगाये गए थे जिनमें तेंदुए की फंसकर जान चली गई ।इन दोनों को वनविभाग ने वन अधिनियम अंतर्गत वनजीवो के शिकार अंतर्गत वन अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया एवं न्यायालय भेजा जहाँ से न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया ।बहरहाल वनो की सुरक्षा में चूक को लेकर भी वनविभाग अपने तैनात अधिकारी कर्मचारियों पर भी लगाम कसी जाना चाहिए जिससे वनजीवो की एवं वनसंपदा की सुरक्षा हो सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811