राज्यमंत्री पटैल एवं दमोह विधायक मलैया ने किये पुरूस्कार वितरित:भारत पर्व पर बुंदेली लोकगीत एवं बधाई लोकनृत्य की हुई प्रस्तुति
दमोह दर्शन एवं “मत करो ना यार” पोस्टर का हुआ विमोचन
धीरज जॉनसन दमोह
स्वराज संस्थान, संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व शहर के मानस भवन में संपन्न हुआ जिसका शुभारंभ पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया,जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, साहित्यकार नरेन्द्र दुबे एवं कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक जयंत कुमार मलैया सहित अतिथियों द्वारा कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर गंजबासौदा के मनोज कुमार सहित सहयोगी कलाकारों ने बुंदेली लोकगीत एवं सागर के केशव रैकवार सहित सहयोगी कलाकारों ने बधाई लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर नागरिकों का मन मोह लिया। इसी प्रकार अनहद कला केन्द्र दमोह के छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में पशुपालन, डेयरी विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटैल, दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, पंडित विद्यासागर पांडे, साहित्यकार नरेन्द्र दुबे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा और पत्रकार धीरज जॉनसन ने दमोह दर्शन पत्रिका (द्वितीय संस्करण) का विमोचन किया। दमोह जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत अतिथियों ने मुम्बई में सिमैटोग्राफी कर रहे हरीश पटैल के पोस्टर “मत करो ना यार” तथा प्रिंट टी शर्ट का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर जिले की प्रतिभाओं यथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कृषकों, स्वच्छता के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के अलावा उत्कष्ठ कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पं. विपिन चौबे और डॉ. आलोक सोनवलकर ने किया।