Let’s travel together.

शिवपुरी के पिछोर में गाड़ी की जमानत कराने थाने आई महिला ने बनाई वीडियो रील, सोशल मीडिया पर कर दी वायरल

0 171

– थाना प्रभारी ने महिला को जारी किया नोटिस, मांगा जबाव

– गाड़ी की जमानत कराने पिछोर थाने पहुंची थी महिला

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर थाने में एक महिला ने रील बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने महिला को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। यह मामला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

गाड़ी की जमानत कराने पिछोर थाने पहुंची थी महिला

बताया जा रहा है कि महिला रील बनाने की आदी है और इससे पूर्व भी जेल व थानों पर रील बना चुकी है। बताया जाता है कि नई बस्ती पिछोर निवासी रूचि लोधी की गाड़ी से कोई सड़क हादसा घटित हो गया था। बीते रोज महिला अपनी गाड़ी की जमानत कराने के लिए पिछोर थाने पर पहुंची। इसी दौरान उसने थाने से निकलते समय अमने सहयोगी की मदद से रील बना डाली। उसने रील को इंटरनेट मीडिया पर इसे वायरल कर दिया ।

नोटिस जारी कर जबाव मांगा  –

इस मामले में पुलिस ने उक्त महिला से जवाब मांगा है। यह मामला थाना प्रभारी जितेंद्र मावई के संज्ञान में आते ही उन्होंने महिला को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जबाव मांगा है कि उन्होंने थाने में रील क्यों बनाई। इस पर उसके खिलाफ क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |     परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ा रहीं यात्री बसें     |     बेगमगंज में वरिष्ठ कांग्रेसजनों,मीडियाकर्मियों का सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811