मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व रायसेन के आतिफ़ खान करेंगे ,जिले के 5 खिलाड़ी टीम में शामिल
भोपाल।रोहतक हरियाणा में दिनांक 22 से 27 नवंबर 2024 तक आयोजित 68 वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर – 17 हाँकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश टीम आज भोपाल से रवाना हुई ।मध्यप्रदेश बालक टीम का नेतृत्व रायसेन के आतिफ़ खान को सौंपा गया है ।टीम में रायसेन के 05 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमे रायसेन जिले से बालक वर्ग में 03 खिलाड़ी आतिफ खान ,अनिल शुक्ला , सौरभ महोबे एंव बालिका वर्ग में कु. पायल नोरिया एंव वर्षा डिंडोरे शामिल हे।

रायसेन जिले के खिलाड़ियों के चयन पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे , पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय , ज़िला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक ,जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण श्री राजेश यादव ने बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम के कोच श्री प्रह्लाद राठौड़ ,संध्या मेहरा ,आरती भल्लवी को शुभकामनाएं प्रेषित की है ।