उदयपुरा रायसेन। पुनीत पावन माघ मास में मानस यात्रा सत्संग आयोजन हनुमान मंदिर पर हुआ, आयोजक रामगोपाल वर्मा, हेमंत धाकड़, द्वारा विद्वानों का पुष्पमाला के माध्यम से स्वागत सम्मान किया, मंदिर पर आयोजित सत्संग सभा में मानस के शिव पार्वती संवाद, प्रसंग की व्याख्या करते हुए, कथाकार राम नरेश शास्त्री ने बताया कि संत तुलसी ने रामचरितमानस के माध्यम से बताया कि जो कथा सब लोगों का हित करने वाली है, वह राम कथा है, छोटे महाराज ने कहा कि शिव सर्वज्ञ है, और कल्याण स्वरुप है, सब कलाओं और गुणों के निधान है, वह भी राम राम ही निरंतर जपते हैं, नर्मदा प्रसाद रामायणी ने बताया कि रामचरित अत्यंत अपार है, उनके चरित्रों को श्रवण कर हम अपने आप को चरित्रवान बना सकते हे।

हरिदास रामायणी, लक्ष्मण पचौरी, कुंवर लाल रामायणी, योगेश पांडे, कैलाश दुबे ने भी शिव पार्वती प्रसंग की रोचक कथाओं को प्रस्तुत किया, यात्रा संयोजक चतुरनारायण रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर प्रकाश डाला, हनुमान चालीसा के सामूहिक गायन एवं मानस ग्रंथ की मंगल आरती में राम सिंह चंदेल, निरंजन सिंह राजपूत नरसिंहपुर, अधिवक्ता राजेश कटारे, गया प्रसाद वर्मा,

रामबाबू रघुवंशी, कैलाश शर्मा, शिवदयाल बड़कुर, सीताराम धाकड़, मुकेश गोदानी, कैलाश शरण दास, अभिषेक दास, अरुण कुमार उदेनिया, फूल सिंह धाकड़, मूरत सिंह लोधी, जुगल किशोर टेकाम, गुलजार सिंह लोधी, गगन श्रीवास्तव, राजकिशोर कौरव, नारायण मेहरा, निर्भय मेहरा, वीरेंद्र पटेल, बलदेव सिंह रघुवंशी, सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी जन एवं माता बहनों ने भाग लिया,