Let’s travel together.

जल शक्ति अभियान कैच द रेन 2024,केंद्रीय नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण

0 55

जल संरक्षण के लिए किए गए कार्यों पर की चर्चा

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जल शक्ति अभियान कैच द रैन 2024 के लिए उपसचिव गीतिका शर्मा को शिवपुरी जिले के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। गुरुवार को उप सचिव गीतिका शर्मा शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आईं। उन्होंने सतनवाड़ा में मड़ीखेड़ा प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद संबंधित विभागों के साथ बैठक की। बैठक में जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगर पालिका परिषद शिवपुरी, जल निगम और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारी मौजूद रहे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री एलपी सिंह ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत जिले में किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी। शिवपुरी जिले में 1262 गांव है जिसमें 532 गांव में एकल ग्राम योजना के तहत पी एच ई द्वारा हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जल निगम द्वारा काम किया जा रहा है। बैठक में अमृत सरोवर के बारे में भी चर्चा की गई। शिवपुरी जिले में बनाए गए अमृत सरोवर का लाभ ग्रामीण ले रहे हैं जिसमें आसपास खेती के साथ ही पशुपालन जैसी गतिविधियां को भी सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा अभी 15 दिवस का अभियान चलाकर पूरे जिले में 250 से अधिक कुओं का जीर्णोद्धार किया गया!
नोडल अधिकारी गीतिका शर्मा ने कहा कि इस वर्ष की थीम नारी शक्ति से जल शक्ति रखी गई है। इस दिशा में भी जिले में काम किया जाए। जल संरक्षण अभियान के लिए किया जा रहे विभिन्न गतिविधियों में महिलाओं को जोड़ा जाए। स्व सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय होकर काम कर रही हैं। उन्हें इससे जोड़ा जाए। नगर पालिका शिवपुरी के सहायक यंत्री सचिन चौहान ने बताया कि नगर पालिका द्वारा जो टेस्टिंग का कार्य किया जाना है उसमें अमृत मित्र के माध्यम से काम किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़ा गया है!
इसके अलावा जल संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों पर चर्चा की गई। पुरानी जल संरचनाओं के जीर्णोद्धार एवं नवाचार के माध्यम से किस प्रकार जल संरक्षण की दिशा में काम किया जा सकता है। उन्होंने शिवपुरी शहर में स्थित भुजरिया तालाब का भी निरीक्षण किया और तालाब की साफ सफाई के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |     सुल्तानगंज थाने का साहू समाज ने किया घेराव     |     महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक बजट : रामपाल सिंह     |     केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, युवा, किसान और नारी सशक्तिकरण का रोडमैप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811