देवरी और बरेली में हुई चोरियों का एसपी ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार अंतराज्यीय चोर भी पकड़ा,माल बरामद
रायसेन व्यूरो रिपोर्ट
रायसेन। जिले के देवरी और बरेली में बीते दिनों हुई की घटनाओं में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आरोपियों के पास से चोरी का माल सोना चांदी के जेवरात जप्त किए है, जिनकी कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई जा रही है, एसपी पंकज पांडे ने गुरुवार दोपहर को एसपी कार्यालय में इन चोरियों का खुलासा किया है, एसपी पंकज पांडे ने बताया कि अंतराज्यीय चोर गिरोह के फरार एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पहले करते थे रेकी फिर ज्वेलर्स की दुकान और घर में करते थे चोरी
जिले के देवरी और बरेली में ज्वेलर्स की दुकान सहित घरों में इस चोर गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, 28 अक्टूबर को फरियादी जयप्रकाश सोनी आईसीआई बैंक के पीछे बरेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर चोर सोना चांदी के जेवरात करीब 12 13 ग्राम चांदी व सोने के जेवरात तीन से चार तोला जिनकी कीमत 14 लाख रुपए की बताई गई थी बरेली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। चोरी की इस घटना के बाद एसपी पंकज पांडे द्वारा तत्काल प्रभाव निर्देश दिए गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधीक्षक कमलेश कुमार और एसडीओपी बरेली सुरेश कुमार दामले के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरेली विजय त्रिपाठी द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश की गई।

50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले
चोर गिरोह की तलाश करने के लिए पुलिस द्वारा घटनास्थल सहित शहर में 40 से 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले वहीं तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई जिसमें शादिक खान निवासी थाना देवरी, जितेंद्र उर्फ मंझले निवासी बटेरा थाना पलोहा जिला नरसिंहपुर अजय उर्फ घनश्याम निवासी संजय नगर देवरी को अभी रक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपियों ने देवी वह बरेली में चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया,
चोर गिरोह को पकड़ने में इनकी रही मुख्य भूमिका
थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक विजय त्रिपाठी, थाना प्रभारी देवरी हरिओम अस्ताया,रामप्रसाद गोहे, नेहा अहिरवार, रमेश खंडाये, राजेश राजपूत, नारायण भार्गव,सायबर सेल सुरेन्द्र सिंह एवं सायबर टीम की सराहनीय भूमिका रही है।