Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल मंगलवार 18 सितम्बर 2024

0 49

मेष राशि –मानसिक रूप से परेशान रह सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर निकट संबंधियों से कहासुनी होने की आशंका है इसलिए संयम से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में  सावधानी से काम करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में  सामान्य रहेगा। कमाई के साथ खर्च का भी योग बना रहेगा।  सरकारी क्षेत्र के काम को हो सके तो टाल देना चाहिए,क्योकि   परेशानी अधिक हो सकती है।

​वृषभ राशि –जरूरी काम निपटाने का प्रयास करना चाहिए।  निवेश करने से बचें, नहीं तो  धन फंस सकता हैं।  विरोधी  एक गलती का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में  काम पर पूरा ध्यान देना होगा और लापरवाही से बचना होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहने के कारण मन प्रसन्न होगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।

​मिथुन राशि – काम पर ध्यान देना होगा और आलस से बचना होगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च होने से आर्थिक पक्ष पक्ष कुछ कमजोर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। खान पान पर ध्यान दें, पेट संबधी समस्या हो सकती है।

​कर्क राशि – मानसिक चंचलता बनी रहेगी, आप हंसी मजाक का माहौल बनाए रख पाएगे। परिवार से  सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत तो करनी पड़ेगी, लेकिन सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे  मानसिक संतोष प्राप्त होगा। विदेशी वस्तुओं के व्यापार या शेयर संबंधी व्यवसाय में निवेश लाभदायक रहेगा। किसी महिला मित्र या संबंधी के सहयोग से उन्नति के मार्ग खुलेंगे। लेन-देन में अधिक सावधानी बरतें। संतान से सुख मिलेगा।

​सिंह राशि – राजकीय क्षेत्र में मान सम्मान मिल सकता है। सरकारी काम में भी  सफलता मिलेगी। सुख साधनों की प्राप्ति हो  मन  प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से   सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंगी मित्रों से  तालमेल बना रहेगा और सहयोग भी पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से भी  फायदा हो सकता है।

​कन्या राशि – पिता और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी बुद्धि खूब चलेगी और काम में सफलता पाएंगे। मान सम्मान का भी  लाभ मिलेगा। धर्म और ज्योतिष की ओर   रुझान रहेगा। वैवाहिक जीवन में  सुख प्राप्त होगा। दान पुण्य भी  कर सकते हैं।

​तुला राशि – भाग्य का साथ प्राप्त होगा। किसी प्रतिष्ठित संस्था या सरकारी क्षेत्र से लाभ का मौका मिलेगा। विरोधी को शांत रखने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा  संतान की सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।  जल्दबाजी से बचना चाहिए नहीं तो बनता काम भी  अटक सकता है। बहनों भाइयों से  कहासुनी से बचें नहीं तो रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।

​वृश्चिक राशि – धार्मिक कार्य कलापों में  रुचि रहेगी लेकिन व्यस्तता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर अधिकारी प्रसन्न रहेंगे,  सहकर्मियों के व्यवहार से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है।  धन लाभ के प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना बनाएंगे जिसमें  सफलता मिलेगी।  स्वास्थ्य को लेकर आपको सजग रहना चाहिए।

​धनु राशि – सेहत का ध्यान रखना होगा।  ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण दिन उथल-पुथल में बीतेगा। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार और जिद के कारण परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में  अचानक लाभ का संयोग बनेगा। सुख सुविधा के साधनों की चाहत बढ़ेगी जिससे  धन भी आज अधिक खर्च होगा।  सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम है तो उसके बनने की संभावना रहेगी।

​मकर राशि – कामकाज के सिलसिले में  यात्रा भी करनी होगी। अच्छी डील मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में  खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष से  लाभ और सुख मिल सकता है। अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा।   धर्म कर्म के काम में  भाग ले सकते हैं। महिलाओं को  मायके से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी।

​कुंभ राशि- अचानक किसी जरूरी काम के आने से पहले की योजना को बीच में छोड़ना पड़ेगा लेकिन भाग्य का साथ मिलेगी और लाभ से मन प्रसन्न होगा।  चाहत  पूरी हो सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद लेगे। बीमार   की सेहत में आज सुधार दिखेगा।

​मीन राशि – आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।  परोपकार की भावना से प्रेरित रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता करेगे। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना होगा।   कठिन लगने वाले काम को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। धन लाभ भी पाएंगे सेहत के मामले में  ध्यान रखना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811