Let’s travel together.

गैरतगंज के महूना गांव में आपसी लेनदेन को लेकर की थी युवक की हत्या

0 248

एसपी पंकज कुमार पांडेय ने आज प्रेस वार्ता में किया युवक की अंधे कत्ल की हत्या का खुलासा

रायसेन। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचित किया की ग्राम जमुनिया के पास महूना जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके के लिए रवाना हुई जाकर देखा तो ग्राम महूना निवासी पुरुषोत्तम राय का शव पड़ा हुआ है। पुरुषोत्तम राय अपनी कियोस्क की दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से ग्राम महुना घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में भंवरगढ़ के पास अज्ञात आरोपी ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध धारा 103 बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना मे लिया गया।


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बेगमगंज श्री आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी गैरतगंज श्री महेश तान्डेकर द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु तत्काल विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया। पुलिस की कार्यवाही विवेचना के दौरान गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के लिए मामले की प्रत्येक कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये आरोपी तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की तथा आरोपी रोहित जैन को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो रोहित जैन ने मृतक पुरूषोत्तम राय की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस के सामने सम्पूर्ण घटना क्रम उगल दिया। आरोपी से जप्त सामग्रीः मृतक के मोबाईल के टुकड़े, सिम आरोपी रोहित जैन के दो मोबाईल, घटना में प्रयुक्त चाकू, वक्त घटना पहने हुये कपड़े एवं मोटर साईकल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपीः– रोहित जैन पिता स्व. उत्तमचंद जैन उम्र 19 साल निवासी ग्राम जमुनिया उचेहरा थाना सिलवानी जिला रायसेन
हत्या का कारण :- सनसनीखेज हत्या के पीछे आपसी लेन देन को लेकर हुआ विवाद था।

सराहनीय भूमिका – आरोपी की गिरफ्तारी एवं मामले के खुलासे में टीआई गैरतगंज श्री महेश तान्डेकर, टीआई बेगमगंज संतोष सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी देवनगर उनि. शैलेन्द्र दायमा, थाना प्रभारी सुल्तानगंज उनि श्यामराज सिंह, उनि. केशव शर्मा, उनि. वीरेन्द्र विश्वकर्मा, उनि. सुनन्दा खरे, सायवर सेल सउनि सुरेन्द्र सिंह, प्रआर 204 मुन्ना मसराम, प्रआर 369 अरूणकान्त शर्मा, प्रआर. 123 निरंजन सिंह, आर. 737 उदयवीर सिंह तथा प्रआर. श्याम रघुवंशी का महत्वपूर्ण योगदान है। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811