सुरेंद्र जैन धरसीवा
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवाकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिलाअध्यक्ष ग्रामीण अध्यक्ष सजल चंद्राकर के निर्देशानुसार धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा के नेतृत्व में रविवार नगरपंचायत कुंरा में शाम भाजपा सरकार के विरोध में युवा कांग्रेसियों द्वारा द्वारा जमकर नारेबाज़ी करते हुए मशाल जुलूस निकाला गया
मशाल जुलूस यात्रा नगरपंचायत कुंरा के बाज़ार चौक से अटल चौक तक संपन्न हुई रैली में युवाकांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भाजपा सरकार द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए युवाकांग्रेस, nsui के कार्यकर्ताओं के साथ हुए लाठीचार्ज, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव को बलौदाबाजार हिंसा कांड में फसाकर फर्जी तरीके से जेल भेजने के विरोध में युवा कांग्रेस बलौदाबाज़ार ज़िला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे एवं एन. एस. यू. आई. के विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा को बलौदाबाजार हिंसा कांड में फसाकर फर्जी तरीके से जेल भेजने के विरोध में और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोककर बदसलूकी करने सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को जेल भेजने जैसे सरकार की दमनकारी नीति जैसे कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जलते मशाल हाथों में लिये नारेबाज़ी करते युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान युंका अध्यक्ष अंकित वर्मा ने कहा की तत्कालीन सरकार पुलिस के बल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही आज छत्तीसगढ़ के आम जन की आवाज़ को दबाने डराने के लिए निर्दोष युवाओ को जेल में डालने का काम कर रही भाजपा सरकार की ये दमन कारी नीतियों से युवा डरने वाले नहीं है आम जन की आवाज़ है युवा और भाजपा सरकार के ग़लत नीतियों के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस हमेशा आवाज़ बुलंद करता रहेगा अभी तो ये शुरुआत है सड़क से सदन तक की लड़ाई जारी रहेगी युवा चुप नहीं बैठने वाले
इस दौरान मशाल जुलूस में युवा कांग्रेस धरसीवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा नगर पंचायत कुँरा अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा जिला महासचिव अनिरुद्ध वर्मा जिला महासचिव मुकेश शर्मा जिला महासचिव आदित्य वर्मा
उपाध्यक्ष अनिल बघेल पार्षद सुरेश साहू उमेश भदरिया पार्षद ढालचंद पाल प्रेमलाल पाल नजीब अशरफ़ जिला महासचिव (NSUI) गावेश साहू नवाब क़ुरैशी बसंत रजक राजू कोशले उमेश देवांगन रितेश सेन सौरभ गोस्वामी गगन वर्मा जीतू कोसले सोहराफ खान पिंकी यादव नागेश्वर साहू टिकू राज सागर वर्मा अमर सिंह अमन वर्मा फलेश्वर वर्मा साहिल दादू मोनू सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण एवं सतनामी समाज के युवा सम्मिलित हो जुटे |