Let’s travel together.

शिवपुरी में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं

0 91

– जन्माष्टमी मनाते हुए स्कूली छात्रों ने भगवान कृष्ण के रूप और नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुति दी

– शिवपुरी के उत्कृष्ट विद्यालय में मनाई गई जन्माष्टमी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर कृष्ण भक्ति गीत, नृत्य, नाटिका और क्विज प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ और उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा में उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट विद्यालय में जन्माष्टमी के मौके पर स्कूली छात्रों ने भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका, भक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811