Let’s travel together.

चार धाम की यात्रा पर गए शिवपुरी के 48 श्रद्धालु फंसे केदारनाथ के पैदल मार्ग में , हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाले गए

0 83

– शिवपुरी के 48 श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया

– शिवपुरी में इनकेरिश्तेदारों ने ली राहत की सांस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के बदरवास के कुछ श्रद्धालु जो चार धाम की यात्रा पर गए थे वह केदारधाम के पैदल मार्ग पर बादल फट जाने से रास्ते में फंस गए। गुरुवार को इन 48 श्रद्धालुओं को रास्ते में फंस जाने के बाद हेलीकाप्टर से इनका रेस्क्यू किया गया और उन्हें वहां से निकाला गया है। शिवपुरी जिले के बदरवास के रहने वाले यह श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर गए थे और बद्रीनाथ में आयोजित होने वाली भागवत कथा में शामिल होने के लिए जाना था लेकिन इससे पहले इन श्रद्धालुओं ने केदारनाथ की यात्रा शुरू की थी और केदार धाम पहुंचकर उन्होंने दर्शन भी कर लिए थे लेकिन तभी वह पैदल मार्ग में फंस गए। बाद में रास्ते में इन श्रद्धालु के फंस जाने पर एनडीआरएफ और अन्य जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू कर इन्हें बाहर निकाला गया।

केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की फंसे-

बताया जा रहा है कि शिवपुरी के यह 48 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बादल फटने की वजह से फंस गए। बताया गया है कि केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बुधवार रात बादल फटने से रास्ते का करीब 30 मीटर हिस्सा बह गया। इसके बाद मार्ग में यह सभी श्रद्धालु इस बीच फंस गए।

केदारनाथ दर्शन कर लौटते वक्त रास्ते में फंसे-

बताया जा रहा है कि शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे के रहने वाले करीब 50 श्रद्धालु चार धाम यात्रा सहित बद्रीनाथ में आयोजित होने वाली भागवत कथा में शामिल होने गए थे। इससे पहले बदरवास से 50 श्रद्धालु और 10 लोग खाना आदि कार्य के लिए पांच दिन पहले रवाना हुए थे। कथा वाचक पंडित कृष्ण गोपाल शर्मा, सुशील बंसल, श्याम सोनी, कृपाण सिंह यादव, राधे चौधरी, विष्णु सिंघल सहित 48 श्रद्धालुओं ने बुधवार सुबह 5 बजे केदारनाथ की यात्रा की शुरुआत की थी।

बुधवार शाम पांच बजे सभी श्रदालु केदारनाथ धाम पहुंच गए थे। दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु गुरुवार सुबह 4 बजे वापस रवाना हुए थे। तभी यह रास्ते में फंस गए। इसके बाद सभी गौरी कुंड के लिए रवाना हुए थे। यहां से सभी श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि सभी 48 श्रद्धालु सुरक्षित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811