Let’s travel together.

पालक शिक्षक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण का हुआ आयोजन सुलतानपुर

0 1,283

रायसेन।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुलतानपुर के प्राथमिक विद्यालय में पालक शिक्षक सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन शाला के शिक्षक सुशील शर्मा द्वारा किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परियोजना समन्वयक सी बी तिवारी रायसेन, मुरारीलाल सोनी सेवा निवृत्त शिक्षक एवं समाज सेवक, किशोर रमानी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, प्राचार्य श्री मती आर एस कुमार उपस्थित थे, कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजन अर्चन के साथ किया गया, अपने उदबोधन में शिक्षक सुशील शर्मा द्वारा खेल खेल में करायी जा रही नवाचारी शिक्षण पद्धति के बारे में बताया गया, इस पद्धति में बच्चों में विषय को सीखने के प्रति रूचि पैदा होती है एवं कठिन विषयों पर समझ विकसित होती है शिक्षक द्वारा विद्यालय के वातावरण को आनंदमयी बनाया गया है विभिन्न प्रकार के टी एल एम के माध्यम से बच्चों को शिक्षण के प्रति रोचकता प्रदान की जा रही है ,सोशल मीडिया पर शिक्षक एवं बच्चों के रुचिकर सीखने के वीडियो लोगों को पसंद आ रहे है, अब लोग बच्चों को उपहार भेजने लगे हैं जिससे बच्चे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े, भोपाल सेंटर बैंक की ब्रांच मैनेजर श्री मती अंजलि मेडम द्वारा बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किये गए, शिक्षक सुशील शर्मा द्वारा भी बच्चों को पेन, कापी, पानी की बाटल, लंचबॉक्स    उपहार स्वरूप भेंट किये गए, शिक्षक द्वारा बच्चों के हित में किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा मुख्य अतिथियों द्वारा की गई ,जिला परियोजना समन्वयक सी बी तिवारी द्वारा बच्चों को स्वेटर देने की घोषणा की गई उन्होंने अपने उदबोधन में कहा कि बच्चे खूब पढ़े आगे बढ़े बच्चों के लिए जो भी सहयोग होगा हम करेंगे, इस अवसर पर समाज सेवक मुरारीलाल सोनी द्वारा बच्चों को साल भर में लगने वाली पेन कापी देने की बात कही गई, बच्चे प्रतिदिन शाला आएं और संस्कार सीखें, प्राचार्य श्रीमती आर एस कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय में अच्छा कार्य कर रहे शिक्षकों की सराहना की, भाजपा नेता किशोर रमानी ने गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण पद्धति पर कार्य करने पर शिक्षक और बच्चों की प्रसंशा की, कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीपशिखा चौधरी द्वारा किया गया, शिक्षक सुशील शर्मा द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, अंत में आभार प्राचार्य श्री मती आर एस कुमार एवं शिक्षक सुशील शर्मा द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |     बेगमगंज में हैदर बिका 90 हजार में      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811