Let’s travel together.

रिवाल्वर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा अधिकारी, व्यापारियों ने लगाया धमकाने का आरोप ,किया हंगामा

0 54

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में न्यू मार्केट में अतिक्रमण प्रभारी रिवाल्वर लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गए। जब व्यापारियों ने देखा तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले पर अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा है कि रिवाल्वर उनकी पर्सनल है और रिवाल्वर से डराने का आरोप गलत है। इस मामले को लेकर न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने अतिक्रमण प्रभारी और अमले पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत भी की है। 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा, आपको बता दें कि शैलेंद्र भदोरिया दक्षिण – पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अतिक्रमण प्रभारी हैं और बुधवार को वह न्यू मार्केट में अतिक्रमण हटाने के लिए गए थे। इस दौरान व्यापारियों से उनका झगड़ा हो गया। वहीं इस मामले पर व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण प्रभारी रिवाल्वर लेकर आए थे। जिससे व्यापारी और ग्राहक दहशत में आ गए, न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ के सचिव अजय अग्रवाल का कहना है कि अतिक्रमण प्रभारी ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की है और दुकानों का सामान कचरे की तरह उठाकर ट्रक में भर दिया।

जिसके चलते व्यापारी भड़क गए थे और थाने पहुंच गए। वहीं अतिक्रमण प्रभारी भदोरिया ने कहा है कि यह उनकी पर्सनल रिवाल्वर है। यह मेरी सुरक्षा के लिए है और आर्मी से मैं रिटायर्ड हूं मैं अपनी जिम्मेदारी अच्छे से समझता हूं। डराने के आरोप गलत हैं। मैंने भी थाने में आवेदन दे दिया है जिसमें घटना के बारे में बताया गया है अतिक्रमण हटाने के लिए अमला और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे मार्केट में पहुंचते ही व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय लोधी कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत     |     संकल्प से समाधान योजना के तहत सेमरा पंचायत में लगा शिविर     |     बदलते दौर में खेती का नया ट्रेंड ,अब गेहूं और चना में भी बढ़ा कीटनाशकों का उपयोग     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, विभिन्न स्कूलों के छात्र देंगे परीक्षा     |     छात्रों के बीच दिखे बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे सी एम डॉ मोहन यादव     |     जबलपुर में कार-बाइक भिड़ंत के बाद फर्नीचर कारोबारी की चाकू मारकर हत्या     |     साधु के वेश में आए ठगों ने महिलाओं से की नगदी व मंगलसूत्र की ठगी     |     मानस की शैक्षिक प्रासंगिकता पर होगा व्याख्यान     |     सेवा भारती व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811