Let’s travel together.

डिप्टी रेंजर को धमकाने वाला पुलिस हिरासत में

0 252

शरद शर्मा बेगमगंज ,रायसेन

तेंदूपत्ता की राशि खाते में जमा होने की जानकारी मांगते हुए डिप्टी रेंजर को शब्दों के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए तेंदूपत्ता श्रमिक ने धमकाया , पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपित को लिया हिरासत में ।
वन क्षेत्र सुनहरा बीट पर पदस्थ डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह बरेले के मोबाइल पर एक तेंदुपत्ता श्रमिक संतोष रैकवार का फोन आया । जिसने उनसे तेंदूपत्ता के पैसे खाते में डालने की बात पूँछी तो डिप्टी रेंजर बरेले ने उसे बताया कि तुम ने पहले गलत खाता नम्बर दे दिया था लेकिन बाद में सही नम्बर देने पर अब आईसीआईसीआई बैक के खाते में 42 सौ .रुपए ड़ालने की बात कहीं तो आरोपित संतोष रैकवार 45 वर्ष निवासी सेमरा गांव ( बेगमगंज ) भड़क गया और उनसे जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गुफ्तार करते हुए उन्हें धमकाने लगा ।
घटना की जानकारी डिप्टी रेंजर ने वरिष्ठ अधिकारी रेंजर अरविंद अहिरवार को दी तो उन्होंने घटना की पीड़ित रिपोर्ट डिप्टी रेंजर गोपाल सिंह बरेले के द्वारा करवाई । पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर आरोपित को हिरासत ले लिया है ।
डिप्टी रेंजर रेंजर गोपाल सिंह बरेले ने बताया कि संतोष रैकवार ग्राम सेमरा का निवासी है, जो मंडीदीप में रहकर काम करता है । उसके द्वारा मंडीदीप से आकर गांव पर तेंदूपत्ता तोड़ा गया था लेकिन उसने अपना खाता नंबर गलत दे दिया तो उस खाते में राशि नहीं पहुंची ।
तब उन्होंने फिर से उसका खाता नंबर मांगा तब उसने मंडीदीप की बड़ौदा बैंक ब्रांच का नंबर दिया लेकिन उसमें भी बैक कोड गलत दे दिया तो भी उन्होंने प्रयास करके उसके इस खाते में पैसे डलवा दिए थे । फिर भी उसके द्वारा गाली-गुफ्तार , जाति सूचक अशब्द बोलते हुए धमका गया है ।
फोटो – आरोपित संतोष रैकवार का ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811