Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए विभिन्न विभाग बनाएं कार्ययोजना – डॉ गौरव सिंह

0 75

 

सुरेंद्र जैन  रायपुर

विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए आज कलेक्टर ड गौरव सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश वर्ष 2047 में कैसा हो, इस पर विचार करे । इसके लिए विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ समाजिक संस्था विशेषज्ञ से चर्चा कीजिए, एक कार्ययोजना बनाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ कों वर्ष-2047 में किस स्थान पर पहंुचाना है और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन करें।

कलेक्टर ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग विशेष विशेषज्ञों कों बुला गोष्ठी आयोजन करें और यह विजन तैयार करें कि आने वाले समय में हमारे राज्य को नए स्वरूप में कैसे देखना चाहते हैं। विभाग क्या-क्या करना चाहते हैं इसके लिए सभी विभागों को पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। 26 जून तक ऑनलाईन क्यूआर के माध्यम से या फिर कार्यालय मेें उपस्थित होकर भी जमा कर सकते हैं।

बैठक में योजना अधिकारी सुश्री प्राची मिश्रा ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए कार्योजना बनाई जानी है। इसके लिए प्रमुख नौ विभाग द्वारा निर्धारित इंडीकेटर को आधार बनाकर 5 वर्ष 10 वर्ष और 25 वर्ष जैसे लघु, मध्यम और दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जानी हैं। आम जनता के लिए नागरिक पोर्टल मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ भी लांच किया जा चुका हैं। जिसमें 30 जुलाई तक विभिन्न नागारिक आम जनता अपने सुझाव सीधे साझा कर सकते है।

उल्लेखनीय है कि स्वस्थ छत्तीसगढ़, सुखी छत्तीसगढ़, फ्यूचर रेडी प्रतिभाशाली छत्तीसगढ़, स्थायी समुदाय-सतत उत्पादन और उपभोग, कला और संस्कृति की नई पहचान, सुपरफूड्स शक्ति, उद्योग की नई परिभाषा, प्राकृतिक औषधालय, स्थानीय उत्पाद वैश्विक पहचान, आईटी का नया गढ़, प्रकृति से संस्कृति तक, जुड़ता छत्तीसगढ़, बदलता छत्तीसगढ़, सरल सुरक्षित छत्तीसगढ़ इत्यादि बिंदुओं को आधार बनाकर कार्ययोजना बनाई जानी है। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     लायंस क्लब ने कराया दिव्यांग जोड़े का विवाह     |     लायंस क्लब द्वारा विश्व महिला दिवस पर महिलाओ का सम्मान     |     ईट भट्टे  में करंट लगने से भट्टा मालिक की मौत     |     गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती, क्षेत्रीय विधायक डॉ.चौधरी हुए सम्मिलित     |     सेमरा में निशुल्क आयुष्मान आरोग्य मंदिर का हुआ आयोजन      |     होली को लेकर उत्साह का माहौल, 100 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन      |     बेतवा की धार बंद,पीढ़ियां असुरक्षित,मां बेतवा कलयुग की गंगा मांगें भगीरथ प्रयास     |      होली पर्व के पूर्व अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान,40 प्रकरण दर्ज,साढे सात लाख मूल्य की अवैध देशि-विदेशी शराब महुआ लाहन जप्त     |     आधार के तर्ज पर किसानों के लिए बनाई जा रहीं फार्मर आईडी बार-बार केवाईसी का झंझट खत्म!     |     कार में बैठे-बैठे युवक ने पान वाले से मांगी सिगरेट, सिगरेट नहीं दी तो उतरकर की पिटाई, दुकानदार और उसके बेटे को आई चोटें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811