मेष राशि-काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। रूचि अध्यात्म में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।
वृष राशि-कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा, इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। आज किसी मित्र से मुलाकात, आपको खुशी देगी।
मिथुन राशि-विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनायेंगे रखें। स्थितियां जल्द ही सुधरती नज़र आएँगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं उनको नज़रंदाज़ करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वे किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी,
कर्क राशि- कुछ अच्छे काम किये जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें।
सिंह राशि-किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें
कन्या राशि-कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
तुला राशि– अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भावनाओं का ख्याल रखें। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक राशि – पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
धनु राशि – कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि न ले। आज किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए कारगर साबित होगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आज किसी काम में आस-पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे।
मकर राशि – महत्वपूर्ण फैसले आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि – सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरते।
मीन राशि- पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। अचानक धन लाभ होने के आसार हे