रामभरोस विश्वकर्मा, ओबेदुल्लागंज रायसेन
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा पूरे प्रदेश में 5 जून से 15 जून तक नदी तालाबों बावड़ियों झरनों तथा जल स्रोतों को संरक्षित करने एक बड़ा अभियान चला रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर देखने को मिल रहा है कि रायसेन जिले की भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मगरपूंछ से लगी हुई घूंसी नदी के पाल पर कुछ लोगो द्वारा ट्रालियों से फैक्ट्री से निकलने वाली राखड को डाल रहे है।जो बारिश शुरू होते ही नदियों में मिल जायेगी।जिससे नदी का जल दूषित हो जायेगा।
60 हजार महीना लेकर फैक्ट्री से फेंक रहा राखड
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राइस मिल फैक्ट्री से निकलने वाली राखड को 60000 महीना में फैक्ट्री से ले जाकर बाहर फेंकना है। जिसके लिए प्रतिदिन 2000 के हिसाब से दिया जाता है।जो की महीने में 60000 होता है। इसके बदले रखड़ को कंपनी से बाहर फेंका जा रहा है।नदी के किनारे पर बड़ी मात्रा में बड़ी संख्या में राखड फेंकी गई है।
इनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी दी है कि घूँसी नदी के किनारे पर फैक्ट्री से निकलने वाली राखड़ को नदी किनारे फेंका जा रहा है। में जाकर देखता हु।यह नियम विरुद्ध है।
–गोरी शंकर नागर पटवारी
नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए प्रदेश के मुखिया मोहन यादव जी द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।जिससे जल स्त्रोत नदिया तालाव सुरक्षित हो सके। यदि किसी व्यक्ति द्वारा नदियों को दूषित किया जा रहा है।तो प्रशासन के अधिकारियों को जांच कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
–घनश्याम गोस्वामी भाजपा नेता