Let’s travel together.

इंदौर-खंडवा राजमार्ग पर मकानों में आईं दरारें, ग्रामीण सर्वे पर अड़े, एनएचएआई ने किया इनकार

0 47

इंदौर। इंदौर-खंडवा-एदलाबाद राजमार्ग के निर्माण के दौरान दोबारा सिमरोल के घरों में दरारें आने लगी है। ग्रामीण चाहते है कि ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान के संबंध में फिर से सर्वे करवाया जाएगा। मगर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है।

राजमार्ग के लिए सिमरोल और भेरुघाट में ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ गई थी। एनएचएआइ ने आइआइटी इंदौर से सर्वे करवाया। अब ग्रामीण इसे सर्वे को गलत बता रहे है, क्योंकि सर्वे के लिए टीम सिर्फ कुछ घरों का निरीक्षण कर लौट गई। ग्रामीणों ने यहां तक आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से सर्वे रिपोर्ट बनवाई है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी लगातार स्थानीय नेताओं के माध्यम से ग्रामीणों पर दवाब बना रही है। इसके लिए वह बड़े नेताओं का सहारा ले रहे है। ग्रामीण दोबारा नई संस्था से सर्वे की मांग पर अड़े है। नुकसान के बदले में मुआवजा चाहते है न कि मकानों की मरम्मत। निर्माण एजेंसी के मुताबिक ब्लास्टिंग इलेक्ट्रानिक ड्रिलिंग के माध्यम से करवाई जा रही है। कुछ लोग ग्रामीण को भड़का रहे है।

नहीं कर रहे छिड़काव

राजमार्ग बनाने वाली निर्माण एजेंसी पर्यावरण को लेकर लगातार नियमों का उल्लंघन करने में लगी है। सड़क निर्माण के दौरान रास्ते पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश है। ताकि धूल न उड़े। मगर एजेंसी ऐसा नहीं कर रही है।

इन दिनों इंदौर-खंडवा मार्ग पर जगह-जगह धूल के गुबार उठ रहे हैं। इसके चलते वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतें हो रही है। वैसे सड़क पर पानी के छिड़काव के लिए एजेंसी के पास अलग से मद होता है।

जिला प्रशासन को लिखा पत्र

आइआइटी से ऊपर कोई संस्था नहीं है। बार-बार सर्वे करवाना संभव नहीं है। ऐसे में प्रोजेक्ट में देरी होगी। अब जिला प्रशासन को पत्र लिखा है और स्थान पर काम करवाने के लिए मदद मांगी है। फिलहाल अभी काम रुका हुआ है। 

– सुमेश बांझल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811