Let’s travel together.

सीएम राइज़ भवन निर्माण में मॉनिटरिंग के नाम पर विभाग कर रहा औपचरिकता, गुणवत्तापूर्ण निर्माण पर उठ रहे सवाल

0 68

– नागरिकों ने की घटिया सामग्री उपयोग की शिकायत

सैयद मसूद अली पटेल

रायसेन। सीएम राइज़ स्कूल भवन निर्माण में विभागीय अनदेखी से निर्माण कार्य मे प्रश्न चिन्ह लग रहा है। नागरिकों द्वारा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं तथा घटिया सामग्री के उपयोग होने के आरोप लगाए गए हैं। बावजूद इसके विभाग मॉनिटरिंग के नाम पर सिवाय औपचरिकता के कुछ नही कर रहा है। जिससे सही निर्माण कार्य होने पर सवालिया निशान खड़े हो गए है।


नगर में करोड़ो की लागत से बनाये जा रहे सीएम राइज़ भवन में बड़े स्तर पर अनियमिततापूर्ण निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में जिम्मेदार विभाग भवन विकास निगम की मॉनिटरिंग का अभाव है। जिसके चलते भवन घटिया निर्माण की भेंट चढ़ रहा है। शासन की मंशा के विपरीत हो रहे कार्य को लेकर नागरिक आंदोलित हैं। भवन विकास निगम के तहत निजी ठेकेदार द्वारा भवन निर्माण का कार्य बीते एक वर्ष से नगर के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर किया जा रहा है। सर्व सुविधायुक्त बनाये जाने वाले इस तीन मंजिला भवन के निर्माण में बड़े स्तर पर विभाग एवं ठेकेदार द्वारा अनदेखी की जा रही है। निर्माण एजेंसी ने पहले नींव स्तर पर घटिया सामग्री का जमकर उपयोग कर भवन को कमजोर किया तो अब अन्य स्तर पर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में सामग्री घटिया होने के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। किंतु विभाग की ओर से निर्माण की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नही है। यहां विभाग की मॉनिटरिंग भी न के बराबर है, जिससे ठेकेदार की मौज है। स्कूल के चल रहे निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत स्थानीय नागरिक कर रहे हैं कि स्कूल भवन निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। मजे की बात यह है कि निर्माण में गड़बड़ी उजागर न हो इसलिए ठेकेदार के द्वारा कार्यस्थल पर एस्टीमेट एवं डीपीआर सहित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी का बोर्ड न लगाकर कार्य को निपटाया जा रहा है। बीते कुछ दिनों पूर्व नागरिकों की शिकायत के बाद भी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचने की ज़हमत नही उठाई है, जिससे गुणवत्तापूर्ण निर्माण होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। इस संबंध में भवन विकास निगम के ईई एसएस ठाकुर ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने जांच टीम को भेजा था। हम बराबर निर्माण की मॉनिटरिंग में लगे है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश     |     सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से अध्यापन का कार्य करने की दी सहमति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811