Let’s travel together.

फांसी की दो घटनाएं सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म,एक पील पहाड़ी तो दूसरा परसोरा मैं फंदे पर लटका मिला

0 184

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में 12 घंटे के अंदर दो फांसी की घटनाएं सामने आने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है और शवों का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।


आपको बता दें कि शहर के गढ़ोईपुर मोहल्ला निवासी विकास पुत्र नर्मदा प्रसाद राठौर उम्र करीब 33 वर्ष का शव परसोरा गांव के पास खेत में पेड़ पर लटका मिलने की जानकारी लगते ही शहर में सनसनी फैल गई।
उल्लेखनीय है कि करीब 2 वर्ष पूर्व मृतक के भाई आकाश राठौर का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वहीं मंगलवार की शाम निकटवर्ती ग्राम पील पहाड़ी में अभिषेक गुर्जर पुत्र आंचल सिंह गुर्जर उम्र करीब 35 वर्ष ने घर की म्याल पर फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पूरे ग्राम में शोक की लहर है।


पुलिस ने दोनों ही मामलों में मौके पर पहुंचकर शवों को नीचे उतरवाया और पंचनामा आदि कार्रवाई उपरांत पीएम करा कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए हैं दोनों ही मामलों में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल में नृत्य नाटिका “तू ही शक्ति तू ही नारी” का भव्य मंचन     |     लाॅक डाउन: सिर्फ सियासी शोशेबाजी या भावी संकट की ‘पब्लिक टेस्टिंग’ ? -अजय बोकिल     |     बामुलाहिजा :: तारीफ की चाशनी, CM हलकान!- संदीप भम्मरकर     |     बंदियों का चरित्र व व्यवहार बदलने शिवपुरी सर्किल जेल में गूंजा गायत्री मंत्र     |     राजा कुंवरसिंह की रियासत कुंवरगढ़ में थे कभी 126 तालाब     |     महावीर जयंती पर तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर से शांति दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा,फूल बरसा कर किया गया स्वागत     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की दूसरी बार बढ़ी तारीख, किसानों में चिंता     |     गुजरी शाम अचानक मौसम हुआ खराब तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,बिजली गुल     |     शासकीय बम्होरी वेयरहाउस में समर्थन मूल्य पर चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ     |     मुख्यमंत्री का कार्यक्रम ओर आईडीबीआई घोटाला के पीड़ितों का आंदोलन पुलिस प्रशासन सजग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811