Let’s travel together.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को किया ढेर

0 47

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करने को लेकर लगातार र सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच पुलवामा एनकाउंटर शुरू हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. खास बात ये है मारे गए आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर भी शामिल है.

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में चल रही इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर रियाज अहमद डार और उसका सहयोगी रईस अहमद मारा गया है. आतंकी रियाज अहमद काकापोरा का रहने वाला था वहीं रईस अहमद लेरवे काकापोरा का निवासी था.

कई मामलों में वांछित था आतंकी रियाज

बताया जा रहा है कि रियाज अहमद डार सबसे उम्रदराज जीवित आतंकवादियों में से एक था और पिछले 8 सालों से सक्रिय था. उसने कई बड़ी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया है. यही वजह है कि काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी. वो कई मामलों में वांछित था. रियाज का मारा जाना पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

आतंकियों ने सेना पर किया था हमला

इससे पहले पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने निहामा में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. तलाशी के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो संदिग्ध लोग मिले थे. इस दौरान दोनों आतंकियों ने सेना पर हमला किया था. उसके बाद दोनों घने जंगल में छिप गए.

इसके बाद दोनों आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस और सेना ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है. निहामा इलाके में दोनों आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस और सेना ने कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को मार गिराया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811