Let’s travel together.

चुनाव आयोग पहुंची पंडित प्रदीप मिश्रा की शिकायत, कांग्रेस नेता ने की कथावाचन पर रोक लगाने की मांग

0 196

कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने जाने माने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की चुनाव आयोग शिकायत की है। कांग्रेस महासचिव ने पं मिश्रा की कथाओं पर रोक लगाने की मांग की है और पंडित प्रदीप मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की भी बात कही है।

ये है पूरा मामला

पंडित प्रदीप मिश्रा की 6 मई को परतवाड़ा में कथा थी जिसके अंतिम दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की व पीएम मोदी की तारीफ की। इसी बात को लेकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंच गए और पंडित प्रदीप पर आरोप लगाया कि आचार संहिता के चलते उन्होंने धर्म के नाम पर पार्टी विशेष के वोट की अपील की वो भी व्यास गद्दी पर बैठकर।

पंकज शर्मा ने पंडित प्रदीप मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंडित जी ने खुद अपने वोट का इस्तेमाल नहीं किया वो दूसरों से वोट की अपील कैसे कर सकते हैं। पंडित मिश्रा का वीडियो परतवाड़ा महाराष्ट्र का है जिसमें वोट की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811