Let’s travel together.

लोकतंत्र-संविधान बचाने का चुनाव, हर एक वोट दिलाएगा रोजगार… दिल्लीवालों को सोनिया का संदेश

0 79

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार अभियान के आखिरी दिन सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर दिल्ली के लोगों से वोट देने की अपील की है. सोनिया गांधी ने कहा, “मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है. यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है. आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है.”

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए की चेयरमैन रह चुकी गांधी ने दिल्ली के लोगों से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में अपील करते हुए कहा है कि “आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा. मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए.

दिल्लीः 4 पर आप, 3 पर कांग्रेस

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई, शनिवार को वोटिंग होनी है. इस बार भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तरह क्लीन स्वीप करने की जुगत में है. कांग्रेस भाजपा को रोकने के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. सीट बंटवारे में तीन लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस जबकि चार आम आदमी पार्टी के हिस्से आई है. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट हॉट सीट बनी हुई है. यहां भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लगातार तीसरी बार जीतने की उम्मीद लगाए बैठे मनोज तिवारी को कांग्रेस के कन्हैया कुमार से जबरदस्त टक्कर मिल रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811