Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इन उपायों से प्रसन्न होते हैं वास्तु देवता, घर में आती है सकारात्मकता

0 70

जीवन में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए घर की साज-सज्जा बहुत जरूरी है। घर अगर स्वच्छ है तो वास्तु देवता की कृपा बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अपने घर की दीवारों पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं, ऐसा करने से माना जाता है कि घर में देवताओं का वास होता है। हल्दी-चंदन से बना स्वास्तिक सुंदरता बढ़ाने के साथ नकारात्मक ऊर्जा को घर से दूर रखता है। घर में आक्रामक पशु-पक्षियों के चित्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे घर के सदस्यों में वैमनस्य की भावना बढ़ती है। घर की पूर्व दिशा में सूर्योदय की तस्वीर लगाएं। इससे बच्चों में ऊर्जा, उत्साह और उमंग बनी रहती है। मन एकाग्र होता है। घर के हर कोने को सुगंध से महकाएं। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। अमावस्या के दिन घर की सफ़ाई का नियम बनाएं। जब भी घर में पोंछा लगाएं तो पानी में थोड़ी-सी हल्दी ज़रूर मिलाएं। घर के अंदर प्लास्टिक के फूल व पेड़-पौधे ना रखें। रसोईघर में रात के जूठे बर्तन रखने से व्यापार में हानि हो सकती है। रात में ही रसोईघर को साफ़ करें। शयनकक्ष में पानी न रखें। ऐसा करने से कर्ज़ व उधार की स्थिति बन सकती है।
रोज़ाना शाम को घर में कर्पूर जलाने से धन में वृद्धि होती है। कभी भी घर की तिजोरी में परफ्यूम या इत्र न रखें। अपने घर में वर्ष में दो बार हवन कराएं। इससे वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं। घर के मध्य स्थान पर कभी भी भारी समान नहीं रखें। घर के मुख्य द्वार पर गाय और बछड़े को रोटी और गुड़ खिलाएं। बुधवार के हरा चारा खिलाएं। रोजाना पक्षियों को दाने डालें। घर या बालकनी में सूखे पेड़ या पौधे नहीं रखें। हरे भरे पेड़ पौधे से घर को सज़ाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811