Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मप्र की पहली विधानसभा में विधायक रहे 104 साल के लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना जी का निधन

0 428

– पीएम मोदी ने नन्ना जी से नवंबर में की थी मुलाकात

– पांच बार विधायक रहे और दो बार कैबिनेट मंत्री

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

मप्र की प्रथम विधानसभा के सदस्य रहे 104 साल के लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना जी का बुधवार को निधन हो गया। बीमारी के चलते उनका झांसी में निधन हो गया। शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे लक्ष्मी नारायण गुप्ता नन्ना जी प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री भी रहे। उन्होंने सुंदर लाल पटवा सरकार में राजस्व मंत्री की भूमिका का निर्वहन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पिछले साल नवंबर महीने में जनजातीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए जब भोपाल आए थे तब उन्होंने नन्नाजी से विशेष मुलाकात भी की थी।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार-

पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि नन्ना जी का शव झांसी से शिवपुरी के पिछोर लाया जा रहा है। गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर प्रदेशभर के भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर उन्हें भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ईसागढ़ में जन्म हुआ पिछोर को बनाया कर्मभूमि-
लक्ष्मीनारायण गुप्ता का जन्म 6 जून 1918 को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। नन्ना जी ने प्रारंभिक पढाई पूरी कर लिपिक की नौकरी की। 1943 में नौकरी छोड़कर वकालत शुरू करने के साथ ही समाज सेवा में के काम में जुट गए। 1944 में नन्ना जी हिन्दू महासभा से जुड़े और 1947 में डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी जब हिन्दू महासभा के अध्यक्ष बने तो नन्ना जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया। 1949 में जिला सहकारी केन्द्र बैंक में डायरेक्टर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811