Let’s travel together.

ग्राम मादा में दो साल पहले बनी जलनल योजना,दो साल में दो बार भी नही आया पानी

0 168

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक की पंचायत शाहपुर के ग्राम मादा में दो वर्ष पहले नल जल योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी। 2 साल में केवल दो दिन ही चली लाइन इसके बाद बंद हो गई। राज सरकार और केंद्र सरकार घर-घर टोटी से पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है मगर ग्रामीणों को फिर भी पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। दीवानगंज क्षेत्र के गांव सत्ती, झुंड खोया मादा, आदि गांव में आज भी ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं। जबकि इन गांव में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन 2 साल पहले बिछा दी गई है। मगर किसी गांव में मोटर जल गई तो किसी गांव बोर में पानी कम हो गया।


मादा गांव में रहने वाले तुलसीराम, दौलत राम, मंगल सिंह, आदि ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन केवल एक-दो दिन चली फिर बंद हो गई। हमने कई बार ठेकेदार को फोन लगाकर पाइपलाइन नहीं चलने की शिकायत की है ठेकेदार फोन पर कह देता है कि एक-दो दिन में चालू हो जाएगी मगर 2 महीने हो गए अभी तक लाइन चालू नहीं हुई। नल जल योजना के तहत मादा गांव में पाइपलाइन दो साल बिछाई गई थी। जमनाबाई , कलाबाई , कुंवर बाई, संगीता बाई आदि महिलाओं का कहना है कि पाइपलाइन से केवल आधे गांव को ही पानी पहुंच पा रहा है । जबकि आधे गांव में पाइप लाइन द्वारा पानी नहीं पहुंच पा रहा है जिससे हम घंटे नलों के पास बैठकर पानी आने का इंतजार करते हैं लेकिन तब तक पानी आता हैे तब तक लाइन बंद हो जाती है। जब से लाइन बिछाई गई है तबसे आज तक केवल दो दिन ही नलों में पानी आया है। हम ग्रामीणों ने कई बार आवेदन दिए हैं। मगर सुनवाई नहीं होती है। सौदान सिंह, विजय राम ने कहा है कि हम ठेकेदार को फोन लगाते हे तो ठेकेदार आज कल आज कल करते है लेकिन आता कोई नहीं है। ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन उस शिकायत का भी कोई हल नहीं हुआ है। मादा गांव की महिलाओं को कहना है कि हैंड पंप लोगों को पानी के लिए लंबी लाइन में खड़े होकर पानी भरना पड़ता है। जिससे पूरा दिन खराब हो जाता है हम लोग पानी के चक्कर दूसरे काम नहीं कर पाते हैं। पूरा दिन पानी भरने मैं गुजर जाता है। गांव में दो हैंडपंप हे लेकिन दोनों में पीने लायक पानी नहीं आता। मगर मजबूरन में उसके लिए भी लंबी लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता हैं। ग्राम वासी मजबूरन में पीने योग्य पानी नहीं होने के बावजूद भी पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं।

इनका कहना हे-
आसपास के गांव में नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइन में भरपूर पानी आ रहा है मगर हमारे गांव मादा में आज तक पानी नहीं पहुंच पाया है।
ग्रामीण भौजी लाल

2 साल के अंदर दो बार मोटर डलवा चुके हैं लेकिन बिजली खराब होने के कारण हर बार मोटर जल जाती है हमने गांव के ही व्यक्ति विक्रमसिंह को वहां पर मोटर चलाने के लिए रखा है। उससे कहा है कि जली हुई मोटर को निकाल कर दूसरी नई मोटर डाल दे।
ठेकेदार पंकज चौधरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |     मरीज को तीन इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी हालत, जांच के लिए पहुंची तीन विभागों की टीम     |     उमरा की पवित्र यात्रा से लौटे जायरीनों का  शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत     |     पत्रकार पर हमला, आरोपियों को उनकी ही गाड़ी से जेल पहुंचाने पर सवाल; अदालत से भी नहीं मिली जमानत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811