सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार सांसद लोकसभा खजुराहो, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा कविता पाटीदार के मार्गदर्शन में एवं भारतीय जनता पार्टी रायसेन जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार की अनुशंसा पर युवा मोर्चा रायसेन जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें सलामतपुर के युवा कार्यकर्ता तनिश चौकसे को भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है। गुरुवार को तनिश चौकसे का भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य बनने पर नगर में भव्य स्वागत किया गया।भाजपा युवा नेता को जिला में दायित्व मिलने पर रूपेश यादव के निज निवास पर भव्य हार मालाओं से नगर के युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान सोनू बंटी मालवीय अजा. मंडल उपाध्यक्ष, युवा नेता अनूप अग्रवाल ने स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में सचिन मीना, रोहित दुवे, संजीव मीना आदि उपस्थित रहे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post