Let’s travel together.

श्री भरत जी का चरित्र विशुद्ध प्रेम एवं त्याग है जिसकी तुलना नहीं की जा सकती -सुरेंद्र शास्त्री

0 270

शांति एवं सद्भाव कामना से विधायक देवेंद्र पटेल ने की मानस आरती

उदयपुरा/रायसेन। क्षेत्र की सुख, नर्मदा तट के गौरव हिमालय वासी संत श्री नित्यानंद गिरी जी महाराज की सत्य प्रेरणा से क्षेत्र में ,नित्य -सत्संग ,सेवा, सिमरन ,कार्यक्रम चल रहे है।इसी के अंतर्गत मानस यात्रा ,अंचल के ग्राम अवरिया पहुंचने, पर ग्राम वासियों ने तिलक लगाकर विद्वान जन एवं श्रोताओं का सम्मान किया।

आयोजित सत्संग सभा में मानस आचार्य ,पंडित सुरेंद्र कुमार शास्त्री ने भरत चरित्र की महिमा पर व्याख्या करते हुए कहा कि भारत के चरित्र का वर्णन बड़ा व्यापक है, जिसको साधारण से वर्णित नहीं किया जा सकता !श्री भरत की महिमा और उनके चरित्र की तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहां है कि भरत का चरित्र शेष ,शारदा, गणेश भी वर्णित नहीं कर सके! इसलिए संक्षेप में कहा जाए भरत का चरित्र की तुलना भरत से ही की जा सकती हैं ,श्री भरत जी का त्याग बहुत ऊंचा है भरत प्रेम के आघात समुद्र हैं ।

सत्संग सभा को पंडित हरिदत्त शास्त्री ,नर्मदा प्रसाद रामायणी, सुदामा प्रसाद शास्त्री, आशीष कुमार शास्त्री, कैलाश दुबे द्वारा भी मानस में चल रहे प्रसंग की रोचक व्याख्या प्रस्तुत की कार्यक्रम संयोजक चतुर नारायण रघुवंशी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे भगवान नाम लेखन सात लाख सत्संग में प्राप्त हुए ,विशिष्ट श्रोताओं के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल द्वारा सत्संग श्रवण कर क्षेत्र की सुख शांति और सद्भाव के लिए मानस जी का एवं भगवान राम लेखन पुस्तिकाओं पूजन एवं मंगल आरती की गई सत्संग सभा रामनाथ रघुवंशी एवं परिजनों द्वारा किया गया !राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी द्वारा सत्संग, सेवा, सुमिरन पर आधारित स्वरचित भजन का वाचन कर सभी को भावविभोर किया! कार्यक्रम में संतोष उपाध्याय, भगवान सिंह जनपद सदस्य, राकेश पालीवाल, ओंकार सिंह राजपूत, भरत सिंह राजपूत, जालम सिंह शाहपुरा ,राजेंद्र रघुवंशी पूर्व शिक्षक ,लखन राय रामघाट ,चंद्रहास शर्मा, तरबर धाकड़, श्री चौबे जी ,प्रेम शंकर चंदेल, विपिन रघुवंशी रजवाड़ा, बीरन पटेल ,अरुण कुमार उदेनिया ,एसएन उपाध्याय गाडरवारा ,सहित ग्राम के श्रद्धालुओं ने सत्संग श्रवण कर आरती प्रसाद ग्रहण किया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811