खंडवा। देश में कमल खिलाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया भारत की तरफ देख रही है। दुनिया के लोग मोदी जी का मान सम्मान करते हुए 142 करोड़ देशवासियों का मान सम्मान करते हैं। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खंडवा में आम सभा को संबोधित करते हुए कही।
आमसभा से पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा से घोषित लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के साथ नामांकन फार्म भरने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रस्तावक लक्ष्मण पटेल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, धर्मेंद्र बजाज मौजूद रहे।
नामांकन फार्म भरने के बाद सीएम का रोड शो हुआ, जो नगर निगम से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए घंटाघर चौक, केवलराम चौराहा होते हुए सूरजकुंड सभास्थल पर पहुंचा। इस दौरान जगह जगह फूलों की वर्षा करके मुखमंत्री का स्वागत किया गया। आदिवासी और गणगौर नृत्य भी हुए।