भोपाल ।सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ क्षेत्र प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक को रायपुर अंचल प्रमुख नियुक्त किया गया।क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल स्टाफ एवं क्षेत्र स्थित 52 शाखाओं के शाखा प्रबंधकों द्वारा उन्हे बिदाई दी थी

गत दिवस स्थानीय नंदन पैलेस होशंगाबाद रोड में श्री नायक को अंचल प्रमुख बनने पर सभी स्टाफ सदस्यों ने संगीत मय बिदाई दी इस अवसर पर सांग्स ऑफ इंडिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सदाबहार गीत प्रस्तुत किए बैंक स्टाफ सदस्यों ने श्री नायक के कार्यकाल को सराहा वहीं श्री नायक ने समस्त स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सुनील सोन्हिया द्वारा किया गया
