Let’s travel together.

CM शिवराजसिंह द्वारा राहुल गांधी की फेक वीडियो पोस्ट करने पर कोतवाली में कांग्रेस ने FIR दर्ज कराने दिया आवेदन

0 250

रायसेन। जिला युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने अधिकृत ट्यूटर हेंडिल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फेक वीडियो पोस्ट करने पर आक्रोश जताते हुए पुलिस कोतवाली रायसेन में आवेदन देकर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेता श्री राहुल गांधी जी की फेक वीडियो अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से प्रेषित की गई थी। उनका उद्देश्य हमारे नेता की राजनेतिक एवं व्यक्तिगत छवि को धूमिल करना था। इस द्वेषभाव से किए कृत्य के खिलाफ आज थाना कोतवाली पहुँच कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ F.I.R दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपा गया।

ये वीडियो (*https://twitter.com/chouhanshivr aj/status/1128894087413633024?t=2 vmh9etlyjqurspzfao86w&s=19 * ) पर देखा जा सकता है। श्री राहुल गांधी जी के अभिभाषण का वास्तविक वीडियो तथा श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रसारित किया गया एडिटेड/ मॉर्ड वीडियो दोनों ही इस आवेदन के साथ संलग्न पेन ड्राइव / सीडी/डीवीडी में सुरक्षित कर आपके परिशीलन एवं उचित कार्यवाही हेतु आपकी ओर प्रेषित किए जा रहे हैं।

आवेदन देने वालो में जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,रूपेश तंतवार,राजू माहेश्वरी,दुर्गेश खरे प्रमुख है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811