Let’s travel together.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पांच विधायकों के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के घर, बंद कमरे में की चर्चा…

0 59

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के घर पांच विधायकों को लेकर पहुंचे ,आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बिखरते कुनबे को एकजुट करने में जुट गए हैं। दीपक के बेटे अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो चुके हैं इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पांच विधायकों को लेकर दीपक सक्सेना से मिलने के लिए पहुंचे दीपक सक्सेना कमलनाथ के कट्टर समर्थक रहे हैं और 2018 में उन्होंने कमलनाथ के लिए विधानसभा सीट भी छोड़ दी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दीपक सक्सेना के घर पहुंचकर बंद कमरे में उनके साथ चर्चा की है। आपको बता दें की दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना छिंदवाड़ा के 400 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। छिंदवाड़ा में कांग्रेस के लिए यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओं को एकजुट कर रहे हैं और उन्होंने बंद कमरे में दीपक सक्सेना के साथ चर्चा की है। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811