Let’s travel together.

लेस्बियन महिला ने शादी रचाकर 16 साल की भतीजी को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला

0 65

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 24 वर्षीय एक महिला को अपने पति की नाबालिग भतीजी को कथित तौर पर अगवा करने, उससे शादी करने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बरुद पुलिस थाना प्रभारी रितेश यादव ने बताया कि महिला ने 27 मार्च को 16 वर्षीय पीड़िता को अगवा किया था, जिसके बाद दोनों का पता लगाकर पिछले सप्ताह उन्हें वापस लाया गया। उन्होंने बताया, ”दिन में, अदालत में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। आरोपी महिला ने एक साल पहले उमरखाली गांव के एक व्यक्ति से शादी की थी, लेकिन बाद में महिला ने अपने पति की भतीजी के साथ शारीरिक संबंध बनाए।”

उन्होंने कहा, ”आरोपी महिला ने हमें बताया कि वह समलैंगिक है। वह पीड़िता को धामनोद और इंदौर ले गई थी, जहां वह उसके साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी थी।” अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811