Let’s travel together.

एक हाथ में डंडा और दूसरे में बंदूक लेकर थाने पहुंचा 85 साल का बुजुर्ग, पुलिस ने फूलों से किया स्वागत, जानिए पूरा मामला

0 95

ग्वालियर: ग्वालियर जिले के उटीला गांव में रहने वाले बुजुर्ग बालकृष्ण गुर्जर ने युवा पीढ़ी को एक जिम्मेवार नागरिक होने का एहसास कराया है। शनिवार दोपहर में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई। इसके साथ ही उटीला के 85 साल के बुजुर्ग बालकृष्ण गुर्जर ने अपने साथियों के साथ थाने में लाइसेंसी हथियार जमा कराने पहुंच गए। इसके लिए न तो पुलिस को कोई अपील करना पड़ी न ही किसी ने उन्हें प्रेरित किया।

स्वप्रेरणा से बालकृष्ण गुर्जर एक हाथ में डंडा और दूसरे में बंदूक लिए थाने पहुंच गए। यह देख वहां मौजूद एसडीएम एसडीओपी और थाना प्रभारी चौंक गए। उन्होंने बुजुर्ग को सम्मान के साथ कुर्सी पर बैठाया और उनका पुष्पहार से स्वागत किया। इसके साथ स्वेच्छा से ही ग्रामीणों ने दीवार पर लिखे पोस्टर बैनर हटाए।

अपनी गाड़ियों से काली फिल्म भी हटाई। इसके बाद सभी लोग ढोल बजाकर क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस के साथ उन्होंने फ्लैग मार्च भी निकाला। बुजुर्ग ने सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मणिकर्णिका सम्मान से सम्मानित हुईं एवरेस्ट विजेता अंजना यादव     |     श्रीलक्ष्‍मीनारायण मंदिर में प्रतिष्ठित भव्‍य प्रतिमाएँ सामाजिक समरसता का दस्‍तावेज- पद्मश्री विजयदत्‍त श्रीधर     |     जिला पंचायत के वार्ड 3 मेहगांव सीट पर उपचुनाव आज, 84 मतदान केंद्रो पर डाले जाएंगे वोट, मतदाताओं में भारी उत्साह     |     सेवा संकल्प यात्रा में बाइकर्स के साथ दो पहिया वाहन पर चले भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक      |     मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने राशन विक्रेता संघ के पत्र से किया किनारा     |     सेपक टकरॉ में गोल्डन कैरी की 8 छात्राओं ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल तक पहुँची टीम     |     क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811