Let’s travel together.

IPL के कारण इस दिग्गज ने किया पाकिस्तान टीम का कोच बनने से इनकार, PCB परेशान

0 44

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को नए कोच की तलाश है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इसके लिए कई नामों पर विचार कर रहा है. लेकिन इस बीच उसे एक झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन टीम के हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे थे. माना जा रहा था कि वाटसन का नाम चुना जाना तय है लेकिन इस बीच पीसीबी के लिए अच्छी खबर नहीं आई. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो वाटसन ने कोच बनने की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है.

वाटसन पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कोच हैं. इस सीजन उन्होंने टीम को कोचिंग दी थी. पिछले कुछ सप्ताह से वह पीसीबी के साथ चर्चा में थे. बोर्ड भी उनको पाकिस्तान टीम का लीमिटेड ओवरों की टीम का कोच बनाना चाहता था. लेकिन अब वाटसन इससे बाहर हैं.

आईपीएल के कारण ठुकराया ऑफर

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, वाटसन पाकिस्तान टीम के कोच बनने के बारे में गंभीर रूप से विचार कर रहे थे और वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक थे. पीएसएल के दौरान उन्हें पाकिस्तान काफी पसंद आया था, लेकिन फिर आईपीएल के कारण उन्होंने अपना फैसला बदल दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, वाटसन ने अपने मौजूदा कॉमेंट्री और कोचिंग करारों पर फोकस करने का फैसला किया है. वह आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे हैं और मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिसको यूनिकॉर्न्स के कोच हैं.

इसके अलावा वह क्वेटा के कोच हैं ही. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. वह पीएसएल के खत्म होने के बाद आईपीएल में कॉमेंट्री करेंगे. इसके अलावा उनका परिवार भी है. अगर वह पाकिस्तान टीम के कोच बनने की फुल टाइम जॉब को पकड़ते तो उन्हें तुरंत काम संभालना पड़ता क्योंकि आईपीएल के बीच में 18 अप्रैल से पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.

पाकिस्तान खेलेगा बिना कोच के

वाटसन के नाम वापस लेने से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को काफी नुकसान हो सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब जल्दी से नए कोच को लेकर फैसला लेना होगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज बिना कोच के खेलनी होगी. इसके बाद उसे मई में इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलनी है. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811