Let’s travel together.

स्कूल बसों की घटनाओं से पालकों में दहशत, नगर प्रशासन के नहीं कोई ठोस इंतजाम

0 106

स्वामी विवेकानंद स्कूल की बच्चो से भरी गाड़ी ने मारी बाइक सवार को टक्कर भोपाल रिफर

यशवंत सराठे  बरेली रायसेन

नगर में वढ़ स्कूल बसों की घटनाओं से फैली दहशत एक बार फिर बरेली नगर की स्कूलों के वाहन चालकों की लापरवाही आई सामने शुक्रवार सुबह 11 बजे बरेली से अपने दो पहिया वाहन सुल्तानपुर खेड़ा तरफ जा रहें 22 वर्षीय लोकेश पिता बाबूलाल अहिरवार को सुल्तानपुर खेड़ा तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्वामी विवेकानंद मिडिल स्कूल की बच्चों से भरी चार पहिया वाहन, एमपी,38टीए 0721 मैजिक ने घोघरा नदी पुल पर मुक्ति धाम के सामने जोरदार टक्कर मारी जिससे लोकेश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया वही पर स्थानीय निवासियों ने लोकेश अहिरवार को खून से लथपथ देखा तो अपने ही बाहन से बरेली सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर लोकेश को भोपाल रिफर कर दिया ।

बता दे कि विगत दिनों भी नगर के एक निजी स्कूल की बस चालक ने एन एच 45 पर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी जिससे ट्रैक्टर पलट गया था जिससे स्कूल के दो बच्चों सहित ट्रैक्टर चालक गंभीर रुप से घायल हो गए थे उन्हे भी भोपाल रिफर कर दिया था।

पूर्व में भी इसी तरह एक निजी स्कूल के वाहन चालक की लापरवाही से 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई थी। जिस पर आज दिनांक तक न तो कोई स्कूल संचालक और न ही कोई वाहन चालक चेता ।आए दिन स्कूल में लगी गाड़ियों के चालकों की लापरवाही से दुर्घटनाएं हो रही है।

उसके बाद भी प्रशासन कुंभ करणी नींद में सोया हुआ है।  स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने आज दिनांक तक कोई भी ऐसे ठोस कदम नहीं उठाये जिससे कि इस तरह से होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके।शायद प्रशासन कोई बड़ा हादसा होने के इंतजार में हाथ पे हाथ रख कर बैठा है।

लोकेश के परिजनों ने बताया कि लोकेश अपने खेत जा रहा था वहीं से तेज रफ्तार में स्वामी विवेकानंद स्कूल की गाड़ी ने लोकेश की बाइक को टक्कर मारी जिससे लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया लोकेश के पैर में चार से पांच फैक्चर आए हैं डॉक्टरो ने ऑपरेशन का बोला है जिसमें एक लाख से डेढ़ लाख रुपए का खर्चा आ रहा हैं और आयुष्मान कार्ड भी नहीं लग रहा हम गरीब लोग हैं इतने रुपए कहां से लाएं हमने स्वामी विवेकानंद मिडिल स्कूल संचालक वीरेंद्र यादव से भी बात की लेकिन उन्होंने बोला कि आप रिपोर्ट करो मैं कुछ भी मदद नहीं कर सकता फिर हमने गाड़ी मालिक से बात की तो उसने भी कहा कि मेरी गाड़ी का भी नुकसान हुआ है तुम्हे जो करना है वो कर लो मुझे दोबारा फोन मत लगाना लोकेश के परिजनों कहा की हमें ना ही कोई रिपोर्ट करनी है और ना ही कोई कार्रवाई चाहिए हम इतना चाहते हैं कि हमारा लड़का ठीक हो जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811