मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा पर शुक्रवार को ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम कृष्णा पिता हल्के राम राय उम्र 30 वर्ष निवासी आमखेड़ा का रहने वाला था राम कृष्णा अपनी नई बाइक हीरो डीलक्स से भोपाल तरफ जा रहा था इतने में सामने से आ रहा है ट्रक क्रमांक एमपी 35 एच ए 04 83 ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राम कृष्णा उछलकर रोड पर गिर गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवानगंज एंबुलेंस 108 में पदस्थ डॉक्टर सुरेंद्र शाक्या पायलट नरेंद्र अहिरवार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सांची अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने घायल को मृत्यु घोषित कर दिया। बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं दिना दिन बढ़ती ही जा रही है। 3 महीने के अंदर 26 दुर्घटनाएं इस रोड़ पर हो चुकी है। जिसमें अभी तक 35 लोग घायल हो गए तो सात लोगों की मौत हो चुकी है। आगर रोड को फोर लाइन में तब्दील नहीं किया गया तो आने वाले समय में और दुर्घटनाएं बढ़ेगी।
Udyam Registration Number : UDYAM-MP-35-0005861