Let’s travel together.

अतिथि विद्वानों के ट्रांसफर की समय सारिणी हुई जारी

0 205

-अतिथि विद्वान महासंघ ने कहा कि स्थाई नीति बनाए सरकार

डॉ. अनिल जैन भोपाल

रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले अतिथि विद्वानों के स्थांतरण की समय सारिणी उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन ने जारी कर दी है जिसके अनुसार मंत्रालय के आदेश क्रमांक फ 1/1/201/2023/38-1 भोपाल दिनांक 5.10.2023 के उल्लेख के तहत किया गया है।इस आदेश के अनुसार 15.3.2024 से 19.3.2024 तक कार्यरत अतिथि विद्वान च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं फिर 22 मार्च को मेरिट जारी की जाएगी जिसके अनुसार 23 से 27 मार्च 2024 तक ज्वाइन करेंगे अतिथि विद्वान।वहीं बड़ी बात ये है पिछली बार नए अभ्यर्थियों के लिए भी लिंक ओपन की गई थी लेकिन इस बार सिर्फ कार्यरत अतिथि विद्वानो के लिए विभाग ने पत्र जारी किया है।वहीं अतिथि विद्वान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अविनाश मिश्र एवं महासचिव डॉ दुर्वेश लसगरिया का सामूहिक बयान आया है,जिस पर इनका कहना है कि सरकार कार्यरत अतिथि विद्वानों के लिए स्थाई नीति बनाए साथ ही भविष्य सुरक्षित की तरफ कदम उठाए।पिछले 25 वर्षों से अतिथि विद्वानो का शोषण खत्म किया जाना चाहिए।

इनका कहना हे-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री एवं शीर्ष अधिकारियों को संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्यरत अतिथि विद्वानों के हित में निर्णय लेना चाहिए और हित तभी होगा जब अतिथि विद्वान स्थाई होंगे,अलग कैडर बनेगा एवं फिक्स वेतन मिलेगा।क्योकि सरकार ने खुद कहा है कि अतिथि विद्वान ही उच्च शिक्षा की रीढ़ है अब रीढ़ की तरफ़ सरकार ध्यान दें।
डॉ आशीष पांडेय मीडिया प्रभारी,अतिथि विद्वान महासंघ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811